खबर के अनुसार शनिवार को उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने बांकीपुर बस डिपो से पटना से बोधगया वाया राजगीर एवं पटना से दरभंगा वाया वैशाली व मुजफ्फरपुर के लिए इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। जिसके बाद बसों का परिचालन शुरू हो गया।
आपको बता दें की बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से चलाई जा रही इस लक्जरी वातानुकूलित बसों के परिचालन से आम लोगों को काफी राहत मिली है। साथ ही साथ इससे लोगों को यात्रा करने में आसानी और आरामदायक भी होगी।
पटना से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, राजगीर, बोधगया, वैशाली के लिए इलेक्ट्रिक बस शुरू, जानें भाड़ा?
पटना से दरभंगा का भाड़ा 284 रुपया।
पटना से वैशाली का भाड़ा 125 रुपया।
पटना से राजगीर का भाड़ा 158 रुपया।
पटना से बोधगया का भाड़ा 284 रुपया।
पटना से मुजफ्फरपुर का भाड़ा 158 रुपया।

0 comments:
Post a Comment