IPL 2022 : छक्के खाने के मामले में सिराज और हसरंगा ने बनाया रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 का रोमांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गया हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की बैंगलोर के तेज गेंदबाज मुहम्मद सिराज और वनिंदु हसरंगा ने छक्के खानें का रिकॉर्ड बनाया हैं। साथ ही साथ इन्होने युजवेंद्र चहल की भी बराबरी की हैं। 

बता दें की आईपीएल के इस सीजन में हसरंगा और सिराज दोनों ने 28-28 छक्के लुटाए हैं। वहीं युजवेंद्र चहल ने साल 2015 में 28 छक्के खाये थें। हालांकि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम दर्ज है। 

मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने साल 2018 में 29 छक्के खानें का रिकॉर्ड बनाया था। अगर हसरंगा और सिराज इस आईपीएल में एक से अधिक छक्के लुटाते हैं तो ये रिकॉर्ड इनके नाम हो जायेगा।

आपको बता दें की हसरंगा और सिराज को अभी राजस्थान के साथ मैच खेलना हैं। अगर टीम बैंगलोर ये मैच जीतती हैं तो वो फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में ऐसी सम्भावना हैं की इन दोनों खिलाड़ियों के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खानें का रिकॉर्ड बन सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment