झारखंड में 594 पदों पर निकली वैकेंसी, स्नातक करें अप्लाई

रांची न्यूज : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए झारखंड में 594 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ( जेएएससी ) ने शुक्रवार को विज्ञापन जारी किया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप विज्ञापन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। 

पदों का नाम :  पदों की संख्या :

भूतात्विक विश्लेषक : कुल 32 पद।

वरीय अंकेक्षक : कुल 138 पद।

वरीय अंकेक्षक (बैकलाग) : कुल 02 पद। 

सांख्यिकी सहायक : कुल 26 पद। 

मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक : कुल 59 पद।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी : कुल 305 पद।

पौधा संरक्षण निरीक्षक : कुल 26 पद।

सहायक अनुसंधान पदाधिकारी : कुल 08 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार स्नातक निर्धारित किया गया हैं। पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आयु सीमा : अनारक्षित के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष , अत्यंत पिछड़ा व पिछड़ा के लिए 37 वर्ष, एससी व एसटी के लिए 40 और महिलाओं के लिए 38 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ( जेएएससी ) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जा कर 15 जून से 13 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : http://www.jssc.nic.in/

0 comments:

Post a Comment