अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार, आपको कभी हारने नहीं देंगे

न्यूज डेस्क: भारत के महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम देश के हर युवा के लिए आदर्श हैं। उनके विचार युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हैं तथा इंसान को जीवन में सफल होने की इच्छा पैदा करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार के बारें में जिसे हर युवा को जानना चाहिए।

अब्दुल कलाम के 10 अनमोल विचार, आपको कभी हारने नहीं देंगे?

1 .अगर तुम सूरज की तरह चमकाना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलना सीखो।

2 .आप अपना भविष्य नही बदल सकते, पर अपनी आदतें तो बदल सकते है और बदली हुई आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।

3 .किसी की बुराई तलाश करने वाले इंसान की मिशाल उस मख्खी की तरह है, जो सारे खुबसूरत जिस्म को छोड़कर जख्म पर ही बैठती है।

4 .अगर आप जीवन में असफल होते है तो हमे हार नही माननी चाहिए क्योंकि विफलता का मतलब सीखने का पहला प्रयास है।

5 .बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है, लेकिन बाज़ बदलो के ऊपर उड़कर बादलों को ही इग्नोर कर देते है, समस्यायें कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्युड इसमे डिफरेंस पैदा करता है।

6 .आपकी सोच ही आपकी पूंजी है, उद्यम ही मार्ग है, और कठिन परिश्रम ही समाधान है।

7 .सपने वो नही है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नही आने दे।

8 .शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता। 

9 .महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

10 .छोटा लक्ष्य अपराध हैं, महान लक्ष्य होना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment