सचिन तेंदुलकर (भारत): वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी मारने वाले शतकवीर भारत के सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप में कुल 6 शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।
कुमार संगकारा (श्रीलंका): इस लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा का भी नाम हैं। इन्होने साल 2011 के वर्ल्ड कप में पहला शतक बनाया था और 2015 में 4 शतक बनाए। इनके नाम वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं।
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने वनडे वर्ल्ड कप में 5 सेंचुरी बनाई हैं और वो शतकवीरों के लिस्ट में शामिल हैं।
रोहित शर्मा : भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में पांच शतक लगाए हैं। वो सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
चार शतक बनाने वाले बल्लेबाज: वर्ल्ड कप में सौरव गांगुली, एबी डी विलियर्स, मार्क वॉ, तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने ने चार-चार शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

0 comments:
Post a Comment