भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत सभी जिलों में 4074 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत सभी जिलों में 4074 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। यह भर्ती डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर होगी। इसके लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन चल रहा हैं। आप जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

बता दें की मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) बीपीएम/एबीपीएम/ डाक सेवक के 4074 पद भरें जाएंगे। इसके लिए आप 5 जून तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

ऐसे होगा होगा : डाक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए युवाओं को किसी तरह के कोई एग्जाम देने की ज़रूरत नहीं होगी।

क्या होगी योग्यता : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास एवं समकक्ष योग्यता होना चाहिए।

क्या होगी आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष एवं अधिक से अधिक 40 वर्ष होना चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 जून 2022 को खत्म हो जाएगी। इसलिए जल्दी आवेदन करें। 

 नौकरी करने का स्थान : मध्य प्रदेश के सभी जिलों में।

0 comments:

Post a Comment