पटना : बिहार में 55 नए ड्रग इंस्पेक्टर की होगी भर्ती

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 55 नए ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

आपको बता दें की स्वास्थ्य विभाग ने ड्रैग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को प्रस्ताव भेज दिया हैं। बहुत जल्द आयोग अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर भर्ती से संबंधित नोटिश जारी कर सकता हैं।

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने राज्य में ड्रग इंस्पेक्टर के कुल 163 पद स्वीकृत किये हैं और इनमें 106 ड्रग इंस्पेक्टर राज्य में अभी कार्यरत हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने खाली पड़े पदों को भरने के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को निर्देश दिए हैं। 

योग्यता : ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास फार्मेसी में डिग्री प्राप्त होना चाहिए। इसकी जानकारी नोटिश में दी जाएगी। 

वेतनमान : इन पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को राज्य सरकार द्वारा देय 5400 ग्रेड-पे के तहत वेतन का भुगतान किया जाएगा।

आवेदन की तिथि : जल्द जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment