नई दिल्ली में इंजीनियर के 57 पदों पर निकली वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली में इंजीनियर के 57 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इंजीनियर के 57 पदों पर भर्ती को लेकर ऑफलाइन के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक आदि होनी चाहिए।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया ; कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। 

आवेदन के लिए पता : ईपीएफओ प्रधान कार्यालय, श्री मोहित कुमार शेखर, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त- I (HRM), भविष्य निधि भवन, 14 भीकाजी कार्ना प्लेस, नई दिल्ली-110 066

आधिकारिक वेबसाइट : https://epfindia.gov.in/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 13 जुलाई 2022

0 comments:

Post a Comment