वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

1 .मुथैया मुरलीधरन: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन पहले नंबर पर हैं। इन्होने 350 वनडे मुकाबलों में 534 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। इसके आस-पास कोई भी गेंदबाज नहीं हैं।

2 .वसीम अकरम: पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अकरम ने 356 वनडे मुकाबलों में 502 विकेट हासिल किए हैं। बता दें की अकरम 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

3 .वकार यूनिस; इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस का नाम हैं। वकार ने 262 वनडे मुकाबलों में 416 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

4 .चामिंदा वास : श्रीलंका के चामिंदा वास सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। इन्होने 322 वनडे मुकाबलों में 400 विकेट दर्ज लिए हैं।

5 .शाहिद अफरीदी : आपको बता दें की पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में पांचवे नंबर पर हैं। अफरीदी ने 398 वनडे मुकाबलों में 395 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।

0 comments:

Post a Comment