पटना में घर बनाना है तो नक्‍शे के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में अगर किसी व्यक्ति को घर बनाना हैं तो वो नक्शे के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको पटना नगर निगम के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर विजिट करना होगा। 

खबर के अनुसार बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से पटना नगर निगम ने इस पोर्टल का निर्माण किया हैं। जिस पोर्टल पर जा कर नक्शे के लिए आवेदन कर सकते हैं और नक्शा मिलने के बाद अपना घर-मकान बना सकते हैं।

बता दें की नक्शा के लिए आवेदन के बाद स्थल की जांच भी की जाएगी, जिसके बाद नक्शा की स्वीकृति जांच के बाद दी जाएगी। इसको लेकर पटना नगर निगम के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई हैं। इससे लोगों को घर बनाने में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

इससे पहले पटना में नक्शा के लिए ऑफलाइन के द्वारा आवेदन लिए जातें थें। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत लोग ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि बिहार के अन्य नगर निगमों में अभी ऑफलाइन की ही व्यवस्था हैं। लेकिन यहां भी जल्द से जल्द ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment