पूर्णिया : बिहार में शिक्षक को अब दो बार देना होगा अटेंडेंस

न्यूज डेस्क: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने बड़ा फैसला लिया हैं। साथ ही साथ शिक्षक को अब दो बार अटेंडेंस देने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार पूर्णिया जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक ने सभी स्कूल के हेडमास्टरों के लिए एक आदेश जारी किया हैं। इस आदेश में कहा गया है की हेडमास्टर स्कूल खुलने के आधा घंटा बाद और स्कूल बंद के बाद उपस्थित पंजी की तस्वीर खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजें। 

दरअसल जिले के कई इलाकों से आये दिन ऐसी खबर आती हैं की स्कूल के शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया हैं ताकि शिक्षक समय पर विद्यालय में उपस्थित रखें। 

बता दें की शिक्षा विभाग की ओर से ये ग्रुप तैयार किया जा रहा हैं। जिस ग्रुप पर प्राइमरी से प्लस टू तक के सभी स्कूल जुड़ेंगे। साथ ही साथ स्कूल खुलने के आधा घंटा बाद और स्कूल बंद होने के समय हेडमास्टर अटेंडेंस रजिस्टर की तस्वीर भेजेंगे। 

0 comments:

Post a Comment