LPG गैस सिलेंडर पर अब सिर्फ इन लोगों को ही मिलेगी सब्सिडी

न्यूज डेस्क: एलपीजी गैस सिलेंडर लेने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन पाने वाले गरीब महिलाओं को ही गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दिया जायेगा। इसके अलावे अब किसी को गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी।

खबर के अनुसार अब देशभर के आम आदमी को गैस सिलेंडर के लिए बाजार मूल्य पर ही भुगतान करना होगा। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त कनेक्शन पाने वाले गरीब महिलाओं को हर महीने 200 रुपये की गैस सब्सिडी उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

बता दें की तेल सचिव पंकज जैन ने जानकारी देते हुए कहा है कि जून 2020 से रसोई गैस पर कोई सब्सिडी नहीं दी जाती है। अब सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक वर्ष में 12 गैस सिलेंडर के लिए 200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,002.50 /14.2 KG

गुरुग्राम में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,011.50 /14.2 KG

लखनऊ में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,040.50 /14.2 KG

पटना में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,101.00 /14.2 KG

भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,008.50 /14.2 KG

0 comments:

Post a Comment