खबर के अनुसार योगी सरकार ने ये फैसला किया हैं की यूपी के अयोध्या में राम मंदिर क्षेत्र में शराब बिक्री नहीं हो सकेगी। वहीं कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान के क्षेत्र में शराब की बिक्री नहीं होगी। इन इलाकों में मौजूद शराब के दुकानें बंद कर दी गई हैं।
बता दें की अयोध्या और मथुरा दोनों जगहों पर काफी लंबे वक्त से शराब और मांस की दुकानों को बंद करने की मांग की जा रही थी। सरकार ने धार्मिक स्थान को ध्यान में रखते हुए शराब, बीयर और भांग की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में शराब, बीयर व भांग की 37 दुकानें मौजूद थी पर एक जून से इन सभी दुकानों पर ताला लग गया हैं। अब इन इलाकों में लोगों को शराब नहीं मिलेगा। इन इलाकों में शराब की बिक्री नहीं होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment