खबर के अनुसार सरकार के कई बड़े कदम से राज्य में सरिया और सीमेंट के दामों में कमी आयी हैं। लेकिन ओवरलोडिंग पर सख्ती से मौरंग, बालू और गिट्टी दाम बढ़ रहे हैं। इससे घर मकान-बनाने वाले लोगों पर सीधा असर हो रहा हैं।
आपको बता दें की एक हजार घनफीट मौरंग में 20 और बालू में 15 हजार रुपये का तक का इजाफा हुआ है। वहीं गिट्टी के दामों में भी दस हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई हैं। ये बढ़ोत्तरी सरकार द्वारा ओवरलोडिंग पर किये गए सख्ती के कारण हो रहा हैं।
दुकानदारों की मानें तो पहले ट्रकाें में एक हजार घनफीट सामग्री आती थी। अब सख्ती के बाद अब यह छह सौ से साढ़े छह घनफीट ही सामग्री आती हैं। इसी कारण से इसके दामों में तेजी आ रही हैं। हालांकि सीमेंट और सरिया के रेट लगातार कम हो रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment