खबर के अनुसार बारिश नहीं होने से बिहार की कई छोटी नदियां और नहर सूखे पड़े हैं। जिससे शेखपुरा, गया, जहानाबाद, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, नवादा एवं अरवल में धान रोपनी 25 प्रतिशत से भी कम हुई हैं। ऐसे में इन जिलों के किसानों की चिंता बढ़ने लगी हैं।
बता दें की बिहार में इस साल सामान्य से भी कम बारिश हुई हैं। जिसके कारण धान की रोपनी नहीं हो पा रही हैं। किसान बताते हैं की सावन खत्म होने वाला हैं और कई किसानों ने अभी तक धान की रोपनी शुरू भी नहीं की हैं। क्यों की खेतों में पानी नहीं हैं।
बिहार के ये नदियां हैं सुखी : जमुने, मोरहर, कारी कोसी, मोहाने, नोनाई, पंचाने, दरधा, कररुआ, बटाने, चंदन, चीरगेरुआ, खलखलिया, भूतही, चिरैया, धोबा।
इन जिलों में हुई सबसे कम धान रोपनी : शेखपुरा, गया, जहानाबाद, जमुई, मुंगेर, लखीसराय, नवादा और अरवल।

0 comments:
Post a Comment