लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ समेत हर जिले में फ्री कोचिंग

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई करने वाले ओबीसी छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ समेत हर जिले में ओबीसी छात्रों के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इस व्यवस्था को राज्य में लागू किया जायेगा।

खबर के अनुसार पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया है की ओबीसी छात्रों के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईएएस, आईपीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर जिले में कोचिंग संचालित की जाएगी।

आपको बता दें की इन कोचिंग के संचालन के लिए हर जिले में मौजूद प्रतिष्ठित कोचिंग से करार किया जाएगा और एग्जाम के आधार पर ओबीसी छात्रों को दाखिला दिलाया जायेगा। इस कोचिंग में पढ़ाई का पूरा खर्च पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उठाएगा। 

राज्यमंत्री ने कहा है की शुरुआती दौर में हर जिले में प्रतिष्ठित कोचिंग से अनुबंध किया जाएगा, लेकिन फिर बाद में धीरे-धीरे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हर जिले में अपने स्थाई कोचिंग केंद्र स्थापित करेगा। इसके लिए सरकार से बजट की मांग की गई हैं। बजट जारी होने के बाद हर जिले में फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

0 comments:

Post a Comment