छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच सड़क होगा फोरलेन, तैयारी शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार के छपरा से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच सड़क टू लेन से फोरलेन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। साथ ही साथ एनएचएआइ द्वारा इस सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया हैं।

खबर के अनुसार छपरा एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छपरा से मुजफ्फरपुर एनएच सड़क को फोरलेन करने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसके लिए डीपीआर भी तैयार किया जा रहा हैं। बहुत जल्द यह सड़क टू लेन से फोरलेन होगा।

आपको बता दें की डीपीआर तैयार होने के बाद भूमि अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 75 किलोमीटर लंबी इस एनएच सड़क को 68 किलोमीटर फोरलेन में बदला जायेगा। इसके निर्माण से इस रूट पर लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। 

दरअसल छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच सड़क पर वाहनों का काफी अधिक भार है। जिसके कारण लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कत होती हैं। कभी-कभी इस सड़क पर जाम की समस्या भी बन जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इसे फोरलेन करने की तैयारी हैं।

0 comments:

Post a Comment