दरअसल बिहार के गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा हैं। लेकिन पिछली बार जब गांवों में सोलर लाइट लगाई गई थी तो कई गांवों से गड़बड़ी की शिकायत आई थी। कहीं पर सोलर लाइट लगाने के कुछ दिनों के बाद ही बैट्री चोरी हो गई तो वहीं कुछ मुखिया ने अपने घर और चहेतों के घर में सोलर लाइटें लगवा दीं।
आपको बता दें की कई जगहों से आ रही शिकायत को देखते हुए सरकार ने नई टेक्नोलॉजी का सहारा लिया हैं। अब गांवों में जो बैट्री या फिर सोलर पैनल लगाए जाएंगे उसका नियंत्रण यूनिक आईडी के माध्यम से मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से होगा।
अगर कहीं बैट्री चोरी होती हैं तो चोरी की गयी बैट्री अगर दूसरे जगह लगती है तो तुरंत ही नियंत्रण कक्ष को लोकेशन के साथ यह मैसेज आएगा। इसके बाद चोरी करने वाले व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया जायेगा। वहीं जिस बैट्री से सोलर लाइट जल रही है वह किस जिले, किस पंचायत व गांव में हैं। मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से ट्रैक किया जा सकेगा।

0 comments:
Post a Comment