इन IAS अधिकारियों का तबादला।
पवन कुमार लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रवींद्र कुमार को आबकारी विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेंजा गया है।
आशुतोष कुमार द्विवेदी को अब लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
धीरेंद्र सिंह सचान को स्वास्थ्य कल्याण एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद पर ट्रांसफर किया गया हैं।
इन PCS अधिकारियों का तबादला?
अलका वर्मा को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव का पद दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी औरैया रेखा एस. चौहान को लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी मिली है।
अभिषेक पाठक जो सिध्दार्थनगर के उपजिलाधिकारी थे। उन्हें लखनऊ स्थित सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक के तौर पर तैनाती दी गई हैं।
अपर जिलाधिकारी एटा की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील कुमार सिंह को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

0 comments:
Post a Comment