आपको बता दें की पहले जमीन से सम्बंधित रिकॉर्ड चेक करने के लिए लोगों को राजस्व कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थें। इससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत लोग अपने मोबाइल से इन दस्तावेजों को निकाल रहे हैं।
खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में तहसील भूलेख खतौनी नकल निकालने के लिए आपको राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होता है। इस वेबसाइट पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन के खतौनी नकल को चेक कर सकते हैं।
ऐसे निकालें जमीन का खतौनी नकल।
स्टेप-1 .सबसे पहले वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाएं।
स्टेप-2 .इसके बाद खतौनी की नकल विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप-3 .आपको अपना जनपद, ग्राम और तहसील को चुनना हैं।
स्टेप-4 .इसके बाद आप भूलेख खतौनी नकल का विकल्प चुनें।
स्टेप-6 .अब आप अपने खातेदार का नाम सेलेक्ट करें।
स्टेप-7 .इसके बाद वेरिफिकेशन कोड को वेरीफाई करें।
स्टेप-8 .अब आप तहसील भूलेख खतौनी नकल देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment