बिहार के पटना में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी 44900

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी निकली हैं। यह वैकेंसी पटना हाईकोर्ट के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और फटाफट आवेदन करें।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार पटना हाईकोर्ट ने Translator के 39 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : पटना हाईकोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। इसकी पूरी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

आवेदन शुल्क : Unreserved/ BC/ EBC/ EWS Candidates के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपया। जबकि SC/ ST/ OH Candidates के लिए 500 रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन प्रक्रिया : आप पटना हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : http://patnahighcourt.gov.in/

सैलरी : 44900 - 142400(Per Month)

नौकरी करने का स्थान : पटना, बिहार।

0 comments:

Post a Comment