वहीं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में शाम 5.32 बजे प्रारंभ होगा और रात 7.27 बजे लगेगा। यह ग्रहण भारत में कई जगहों से दिखाई देगा। इस ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि के लिए जातक के लिए शुभ तो कुछ राशि के जातक के लिए अशुभ साबित होगा।
8 नवंबर को लगेगा चंद्रग्रहण, जानिए राशि अनुसार प्रभाव
मेष राशि : ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातक को शारीरिक कष्ट, चोट, धननाश आदि हो सकता हैं। इनके लिए जहां ठीक नहीं हैं।
वृष राशि : ग्रहण के प्रभाव से वृष राशि के जातक को धनहानि हो सकती हैं और इन्हे आर्थिक परेशानी का सामना करना करना पड़ सकता हैं।
मिथुन राशि : इस राशि के जातक के लिए ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा। इन्हे आर्थिक लाभ हो सकता हैं और शारीरिक सुख मिल सकता हैं।
कर्क राशि : ग्रहण के प्रभाव से कर्क राशि के जातक को मानसिक सुख मिल सकती हैं और जीवन में कई तरह के शुभ लाभ हो सकते हैं।
सिंह राशि : इस राशि के जातक को अपमान, संतान पीड़ा आदि का सामना करना पड़ सकता हैं।
कन्या राशि : बता दें की ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि के जातक को शत्रु भय, दुर्घटना, व्यय आदि की समस्या हो सकती हैं।
तुला राशि : ग्रहण का प्रभाव तुला राशि के जातक के जीवन में परेशानी आ सकती हैं दाम्पत्य जीवन में कष्ट, विवाद आदि हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक को भौतिक सुख, भोग विलास मिल सकता हैं।
धनु राशि : ग्रहण के प्रभाव से इस राशि के जातक को चिंता, व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती हैं।
मकर राशि : इस राशि के जातक को व्यथा, मानसिक तनाव आदि हो सकते हैं।
कुंभ राशि : ग्रहण के प्रभाव से प्रगति, उत्साह, पुरुषार्थ वृद्धि आदि हो सकती हैं।
मीन राशि : इस राशि के जातक को धनहानि हो सकती हैं, व्यर्थ का खर्च बढ़ सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment