यूपी में माइक्रोसॉफ्ट, पेटीएम समेत कई बड़ी कंपनियां करेगी निवेश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में उत्तर प्रदेश बड़ी-बड़ी कंपनियों का हब बनने वाला हैं। यूपी में माइक्रोसॉफ्ट, पेटीएम समेत कई बड़ी कंपनियां निवेश करने वाली हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट 2186 करोड़ का निवेश करेगी। जबकि एमएक्यू 483 करोड़ और पेटीएम 638 करोड़ का निवेश करेगी। इससे करीब 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। 

आपको बता दें की योगी सरकार ने आईटी सेक्टर में सात हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी हैं। वहीं डेटा सेंटर के लिए भी दो निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं। इससे उत्तर प्रदेश के विकास में तेजी आएगी और रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी। 

मिली जानकारी के अनुसार सिंगापुर की कंपनी एसटीपी उत्तर प्रदेश के नोएडा में डेटा सेंटर के लिए 1130 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं एक अन्य कंपनी एसकेबीआर भी नोएडा में 2692 करोड़ का निवेश करेगी। जल्द ही यहां डेटा सेंटर खोला जायेगा।

0 comments:

Post a Comment