खबर के अनुसार आईजीआईएमएस में डेंगू के सैंपलों की हो रही सीरो टाइपिंग में इस बात का खुलासा हुआ हैं। आपको बता दें की पटना के आईजीआईएमएस के माइक्रो बायोलॉजी विभाग द्वारा राज्य में पहली बार डेंगू के स्ट्रेन की पहचान की गई हैं।
आपको बता दें की डेंगू के इस टाइप 2 स्ट्रेन पटना से पहले दिल्ली और यूपी के कुछ शहरों में कहर बरपा चूका हैं। अब बिहार में कई लोग इस स्ट्रेन की चपेट में आ रहे हैं। अबतक आए सभी सैंपलों में टाइप 2 यानी डीईएनवी-2 का स्ट्रेन ही पाया गया है।
दरअसल डेंगू के चार प्रकार के स्ट्रेन डीईएन वी- 1, 2, 3 और 4 होते हैं। लेकिन बिहार में डेंगू के ज्यादातर मरीज टाइप 2 यानी डीईएनवी-2 स्ट्रेन के हैं। पटना के आईजीआईएमएस में अबतक 70 से अधिक सैंपलों की सीरो टाइपिंग हो चुकी है।

0 comments:
Post a Comment