पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा और सोनपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: कार्तिक पूर्णिया को लेकर रेलवे ने पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा और सोनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं ताकि यात्रियों को इसके बारे में जानकरी मिल सके। 

खबर के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा सात व आठ अक्टूबर को चार जोड़ी मेला स्पेशल सवारी गाड़ी चलाने का ऐलान किया गया हैं। यात्रीगण टिकट लेकर इस रूट से यात्रा कर सकते हैं।

पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा और सोनपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 05251 : सोनपुर-पाटलीपुत्र कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन 07 एवं 08 नवम्बर को सोनपुर से 02.00 बजे खुलकर पहलेजाघाट, दीघाब्रिज हॉल्ट रूकते हुये 02.35 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05252 : पाटलीपुत्र-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन 07 एवं 08 नवम्बर को पाटलीपुत्र से 03.05 बजे खुलकर अपने निर्धारित स्टेशन और हॉल्ट पर रूकते हुये 03.45 बजे सोनपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05202 : सोनपुर-मुजफ्फरपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन दिनांक 07 एवं 08 नवम्बर को सोनपुर से 00.45 बजे खुलकर हाजीपुर, घोसवर हाल्ट, सराय, बिठौली, भगवानपुर, बेनीपट्टी, गोरौल, कुढ़नी, तुर्की और रामदयालू नगर रूकते हुये 02.40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05201 : मुजफ्फरपुर-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल ट्रेन 07 एवं 08 नवम्बर को मुजफ्फरपुर से 03.00 बजे खुलकर अपने निर्धारित स्टेशन और हॉल्ट पर रूकते हुये 04.50 बजे सोनपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05205 : सोनपुर-पाटलीपुत्र कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल 07 एवं 08 नवम्बर को सोनपुर से 00.05 बजे खुलकर पहलेजाघाट, दीघाब्रिज हॉल्ट रूकते हुये 00.45 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05206 : पाटलीपुत्र-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल 07 एवं 08 नवम्बर को पाटलीपुत्र से 01.00 बजे खुलकर अपने निर्धारित  स्टेशन और हॉल्ट पर रूकते हुये 01.40 बजे सोनपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05203 : सोनपुर-छपरा कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल सात एवं आठ नवम्बर को सोनपुर से 00.15 बजे खुलकर परमानन्दपुर, नयागांव, शीतलपुर, दीघवारा, अम्बिका भवानी हॉल्ट, अवतारनगर, पंचपटिया, बड़ागोपाल, डुमरी जुवारा हाल्ट, गोल्डिनगंज, छपरा ग्रामीण और छपरा कचहरी रूकते हुये 02.30 बजे छपरा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 05204 : छपरा-सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्पेशल 07 एवं 08 नवम्बर को छपरा से 03.45 बजे खुलकर अपने निर्धारित स्टेशन और हॉल्ट पर रूकते हुये 06.10 बजे सोनपुर पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment