खबर के अनुसार वायु में धूल-कण की मात्रा बढ़ने से वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में चली गई है। सबसे खतरनाक स्थिति गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर और आगरा शहर की हैं। इन शहरों में वायु प्रदूषण का लेवल रिकॉर्ड तोड़ रहा हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों का अनुमान है कि तापमान में गिरावट के साथ हवा में प्रदूषकों की उपस्थिति कम होगी। हालांकि अभी जिस हिसाब से वायु की गुणवत्ता खराब हो रही हैं वो इंसान के हेल्थ के लिए अच्छा नहीं हैं।
आपको बता दें की जब किसी शहर में एक्यूआई लेवल 100 के पार चला जाये तो उस शहर की हवा को खराब माना जाता हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के करीब चार शहरों में एक्यूआई लेवल 300 के पार हैं। वहीं कुछ शहरों में एक्यूआई 200 के पार चला गया हैं।
यूपी के लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा की हवा सबसे खराब?
लखनऊ में एक्यूआई 239 दर्ज किया गया।
नोएडा में एक्यूआई 397 दर्ज किया गया।
कानपुर में एक्यूआई 272 दर्ज किया गया।
आगरा में एक्यूआई 245 दर्ज किया गया है।
गाजियाबाद में एक्यूआई 359 दर्ज किया गया।
ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 364 दर्ज किया गया।
0 comments:
Post a Comment