यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की प्रधानमंत्री की ओर से प्रारंभ की गई 'उड़ान' योजना का उत्तर प्रदेश ने अत्यधिक लाभ प्राप्त किया है। सीएम ने कहा की 2017 से पहले प्रदेश में लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट थे। वहीं गोरखपुर और आगरा में आंशिक रूप से क्रियाशील एयरपोर्ट थे।
लेकिन हमारी सरकार आने के बाद अब उत्तर प्रदेश में आज 9 एयरपोर्ट से यात्राएं हो रही है। जबकि 10 पर काम जारी है। आने वाले समय में बहुत जल्द प्रदेश के अन्य शहरों से भी लोग विमान सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसकी तैयारी चल रही हैं।
सीएम ने कहा की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, चित्रकूट, श्रावस्ती अलीगढ़, आज़मगढ़, मुरादाबाद और सोनभद्र जैसे क्षेत्रों में भी हवाई सेवा की शुरूआत की जयेगी। अभी यूपी के लखनऊ, वाराणसी, आगरा, कुशीनगर, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर से विमान सेवा का संचालन किय जा रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment