पटना-पूर्णिया-नालंदा समेत 38 जिले कोरोना मुफ्त, अब नए वैरिएंट का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना-पूर्णिया-नालंदा समेत सभी 38 जिले कोरोना मुफ्त हो गए हैं। बिहार में अभी कोरोना के एक भी एक्टिव मरीज नहीं हैं। लेकिन कोरोना के नए वैरियंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। इसको लेकर सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार कोरोना के नए वैरियंट को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की हैं। साथ ही साथ कोरोना के नए वैरियंट को लेकर अलर्ट रहने को कहा हैं। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को कोरोना जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

बता दें की दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरियंट से संक्रमण एकबार फिर फैल रहा हैं। जिसके कारण भारत में भी कोरोना का फैलाव हो सकता हैं। हालांकि केंद्र सरकार की सलाह के बाद भारत के सभी राज्य अलर्ट पर हैं और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही हैं। 

बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सूबे के किसी भी जिले में अब कोरोना के एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। वहीं पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। लेकिन बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विभाग के द्वारा पूरी व्यवस्था की जा रही है। 

0 comments:

Post a Comment