ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत बनी रहती है। इससे इंसान को जीवन में तरक्की मिलती हैं। साथ ही साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हैं और जीवन में खुशहाली आती हैं।
रविवार को सूर्य को ऐसे चढ़ाएं जल?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद सूर्यदेव को सच्चे मन से याद करें और जल का लोटा लेकर गीले बदन ही सूर्य देवता की ओर मुंह कर के जल को चढ़ाये। उगते हुए सूर्यदेव को जल देना ज्यादा अच्छा माना जाता हैं।
वहीं भविष्य पुराण के अनुसार भगवान सूर्य को जल का अर्पण तांबे के लोटे में जल भर कर करना चाहिए। आप इसमें चावल, फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। इससे भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा आपके जीवन पर बनी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment