बिहार के गोपालगंज में वज्रपात से एक की मौत, 3 का चल रहा इलाज

न्यूज डेस्क: बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के गोपालगंज में वज्रपात की वजह से एक महिला की मौत हो गई हैं। जबकि गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तीन का इलाज चल रहा हैं। 

खबर के अनुसार गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवा ग़ांव के पास ईंट भट्ठा पर ये लोग काम कर रहे थें। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। वहीं एक महिला मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

बता दें की वज्रपात से जिन महिला की मौत हुई हैं उनकी पहचान झारखंड के रांची निवासी तुलसी महली के पत्नी पुष्पा देवी बताई जा रही है। वहीं इस वज्रपात में रांची निवासी मनसा बरला की पत्नी फूलमती बरला, शांति देवी और एक पुरूष उचकागांव प्रखंड के पिपराही गांव निवासी छविला महतो के बेटा भुआली महतो बुरी तरह झुलस गए।

0 comments:

Post a Comment