बिहार के दरभंगा, सीवान, सारण समेत 12 जिलों में हो सकती है बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज बिहार के दरभंगा, सीवान, सारण समेत 12 जिलों में बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

मौसम विभाग ने आज बिहार के दरभंगा, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज, मधुबनी,  वैशाली, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिले में हल्की बारिश होने संभावना जताई हैं। इन जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। 

वहीं इन जिलों में तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया हैं। इन जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

बता दें की मौसम विभाग ने नालंदा, जमुई, बांका के लिए सीवियर हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया हैं। जबकि कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिले में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लू चलने की संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment