मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, जौनपुर, कुशीनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ और संतकबीर नगर में आंधी बारिश आने के आसार हैं।
बता दें की इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।
शुक्रवार को यूपी के जालौन, झांसी में मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे हैं। वहीं अन्य कई जिलों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई हैं। जबकि प्रयागराज और आगरा में भी बारिश ने रिकॉर्ड दर्ज की हैं। आज भी कई जिलों में बारिश की चेतावनी हैं।

0 comments:
Post a Comment