मेरठ में 4 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती, मिले 54 नए संक्रमित

न्यूज डेस्क: यूपी के मेरठ में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतबिक पिछले 24 घंटे के अंदर मेरठ में कोरोना के 54 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 192 हो गई हैं।

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में 4 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं। वहीं 188 मरीज घर पर रहकर कोरोना का इलाज ले रहे हैं, इनपर पूरी नजर रखी जा रही हैं। 

उन्होंने कहा की ये मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार का उपचार कराने आए थे, लेकिन जांच में इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इनके संपर्क में आये लोगों की भी कोरोना जांच कराई जा रही हैं ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सकें। 

आपको बता दें की मेरठ समेत प्रदेश के कई जिलों में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी जिलों में अलर्ट पर हैं। साथ ही साथ लोगों से सावधानी बरतने और मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment