बलिया, गाजीपुर, वाराणसी समेत इन शहरों में बनेंगे 5 फ्लोटिंग टर्मिनल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में राष्ट्रीय जलमर्ग विकसित करने की तैयारी चल रही हैं। इसके लिए बलिया, गाजीपुर, वाराणसी समेत कई शहरों में फ्लोटिंग टर्मिनल का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया हैं।

खबर के अनुसार पटना से प्रयागराज के बीच गंगा नदी में ये फ्लोटिंग टर्मिनल का निर्माण होगा। ये टर्मिनल बलिया, गाजीपुर, चुनार, वाराणसी व प्रयागराज में प्रस्तावित हैं। जल्द ही इन सभी टर्मिनल का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। 

आपको बता दें की चंदौली में यह टर्मिनल बलुआ घाट, वाराणसी में रामनगर, सामनेघाट, अस्सीघाट (रविदास घाट), राजघाट व कैथी में बनेगा। वहीं गाजीपुर में सैदपुर, चोचकपुर, जमानिया, गाजीपुर कलेक्टर घाट और दूंगरपुर में इसका निर्माण किया जायेगा। 

बलिया के भरौली, मझुवा, कंसपुर और सराईकोटा में फ्लोटिंग टर्मिनल का निर्माण होगा। इस टर्मिनल के माध्यम से कार्गो शिप का परिचालन किया जायेगा। यहां से कई तरह के सामान जैसे की सब्जी, फल, सीमेंट, स्टील, खाद आदि का परिवहन होगा।

0 comments:

Post a Comment