पटना, पूर्णिया, मुंगेर समेत पांच जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस समय बिहार के पटना, पूर्णिया, मुंगेर समेत पांच जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मौजूद हैं। इसकी संख्या में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 133 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें से 52 मरीज पटना जिले के रहने वाले हैं। जबकि भागलपुर से 15 और खगड़िया के 10 मरीज मिले हैं। वहीं अन्य जिलों से भी एक दो मरीज मिले हैं। 

आपको बता दें की बिहार में अभी कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 784 हो गई हैं। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. बीके चौधरी ने बताया है की  कोरोना के बढ़ते ट्रेंड के देखते हुए लोगों को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए, ताकि इस फैलाव को रोका जा सकें। 

पटना, पूर्णिया, मुंगेर समेत पांच जिलों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज?

पटना में कोरोना के 390 एक्टिव मरीज। 

मुंगेर में कोरोना के 48 एक्टिव मरीज। 

पूर्णिया में कोरोना के 40 एक्टिव मरीज। 

भागलपुर में कोरोना के 34 एक्टिव मरीज।

मुजफ्फरपुर में कोरोना के 32 एक्टिव मरीज।

0 comments:

Post a Comment