IPL: अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं धोनी

खेल समाचार: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के बेस्ट फिनिशर में होती हैं। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉड बनाये हैं, उसमे से ही एक रिकॉड ऐसा हैं जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। 

एक रिपोर्ट के मुताबिन धोनी आईपीएल के अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल के अंतिम ओवर में अबतक 52 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड हैं।

बता दें की अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी के आसपास कोई भी बल्लेबाज नहीं हैं। हालांकि तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के रवीन्द्र जडेजा हैं, जिन्होंने आईपीएल में आखिरी ओवर में 26 छक्के लगाए हैं। 

वहीं, चौथे नंबर पर हार्दिक पांड्या का नाम हैं। पांड्या ने आईपीएल के अंतिम ओवर में 25 छक्के लगाए हैं। जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के नाम आईपीएल के अंतिम ओवर में 23 छक्के लगाने का रिकॉर्ड हैं।

0 comments:

Post a Comment