खबर के अनुसार 29 अप्रैल से 6 मई 2023 के रोजगार समाचार में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।
इन पदों पर होगी भर्ती : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के द्वारा 347 नॉन-एकेडेमिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने की तिथि : आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 मई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाना होगा।इसके बाद एनसीईआरटी भर्ती लिंक पर क्लिक करके आवेदन करना होगा।
इन भर्तियों को किया गया रद्द।
एनसीईआरटी ने नॉन-एकेडेमिक कटेगरी में 20 जनवरी 2018 से लेकर 6 अगस्त 2022 के बीच विज्ञापित 8 भर्ती प्रक्रियाओं को रद्द कर दिया हैं।

0 comments:
Post a Comment