रांची में जलसंकट, 1200 से ज्यादा बोरिंग हुए फेल

न्यूज डेस्क: झारखण्ड के रांची में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रांची के कई इलाकों में जलसंकट की समस्या उत्पन हो गई हैं। जिले के अलग-अलग इलाकों में 1200 से ज्यादा बोरिंग फेल हो गया हैं। 

खबर के अनुसार रांची के कई इलाकों में 400 से 500 फीट की बोरिंग कराने का लोगों को पानी मिल रहा हैं। इसमें सबसे खराब हालात मोरहाबादी, रातू रोड, कांके रोड, हरमू, अपर बाजार, विद्यानगर, न्यूमधुकम, चूना भट्ठा, इरगु टोली, तुपुदाना, किशोरगंज, बरियातू रोड, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी आदि इलाकों में हैं।

बता दें की रांची के इन इलाकों में 600 से 700 फीट नीचे बोरिंग कराने पर पानी मिलता हैं। पहले इन इलाकों में 300 से 400 फीट पर पानी मिल जाता था। लेकिन अब इन इलाकों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गई हैं। इन इलाकों में जलसंकट का खतरा मडरा रहा हैं।

बोरिंग कराने वाली एजेंसियों की मानें तो रांची के अलग-अलग इलाकों में 100 नई बोरिंग में 20 बोरिंग फेल हो जा रहे हैं। कांके रोड, बरियातू, तुपुदाना समेत कई इलाकों में 1000 फीट बोरिंग कराने पर ही पानी मिल रहा हैं। जिससे आने वाले समय में बड़ी समस्या हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment