पटना, बक्सर, मुंगेर समेत पूरे बिहार में ठनका गिरने की चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, बक्सर, मुंगेर समेत पूरे बिहार में आज ठनका गिरने के आसार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार बुधवार को बिहार के जमुई, मुंगेर, पूर्वी चम्पारण, शेखपुरा आदि जिलों में ठनका गिरने के जान-माल की नुकसान हुई हैं। आज राज्य के सभी जिलों में वज्रपात हो सकता हैं। वहीं दो जिलों में भारी बारिश होने की संभावना हैं। 

बता दें की बिहार के सुपौल और अररिया में आज भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं इन जिलों में कुछ स्थान पर तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही साथ इन दोनों जिलों में वज्रपात होने के भी आसार हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। इससे इन जिलों के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी। वहीं कई इलाकों में आंधी आने के भी आसार हैं।

0 comments:

Post a Comment