बक्सर : बिहार में तालाब निर्माण के लिए 7 लाख देगी सरकार

बक्सर : बिहार में मछली पालन के लिए अगर आप तालाब का निर्माण करते हैं तो आपको सरकार के द्वारा 7 लाख रुपये की राशि मिलेगी। ये राशि किसानों को सब्सिडी के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार राज्य में मछली पालन को बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा “तालाब मात्स्यिकी विशेष सहायता योजना” चलाई जा रही हैं। इस योजना के तहतअनुसूचित जाति/ जनजाति तथा अति पिछड़ा वर्ग के कृषकों को 70 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता हैं। 

आपको बता दें की इकाई लागत 10.10 लाख पर 70 प्रतिशत अनुदान मिलता हैं। इससे किसान रियरिंग तालाब निर्माण, बोरिंग पम्पसेट का अधिष्ठापन, मत्स्य इनपुट, शेड का निर्माण करा सकते हैं और फिर मछली का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन : आवेदन मत्स्य निदेशालय, बिहार की वेबसाइट https://fisheries.bihar.gov.in/Default.aspx पर कर 30 अगस्त तक सकते हैं। आवेदन करने में कोई परेशानी हो तो आप इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए 1800-245-6185 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment