जमीन का खतियान निकालने का तरीका?
आप वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर अपना खाता देखें पर क्लिक करें और जिला, अंचल, मौजा के नाम को सही-सही सलेक्ट करने के बाद रैयत का नाम या फिर खाता-खसरा नंबर से जमीन का खतियान डाउनलोड करें।
जमीन का नया रसीद निकालने का आसान तरीका?
आप वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर भू-लगान के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने जमीन की पूरी डिटेल्स दर्ज करने के बाद ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान जमा करें। फिर आप जमीन के नया रसीद को डाउनलोड करें।
जमीन का जमाबंदी पंजी निकालने का आसान तरीका?
आप वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर जमाबंदी पंजी देखें के ऑप्शन पर क्लिक करके जमीन की पूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करें और जमाबंदी पंजी की डिटेल्स को डाउनलोड करें।
जमीन का केवाला निकालने का सबसे आसान तरीका?
आप वेबसाइट http://bhumijankari.bihar.gov.in/BiharPortal/Home.aspx पर जा कर Advance Search पर क्लिक करें। इसके बाद जमीन की सभी डिटेल्स को सही-सही भरकर सब्मिट करें और फिर जमीन के केवाला को डाउनलोड करें।

0 comments:
Post a Comment