बक्सर : बिहार मेडिकल के छात्र सदर अस्पताल में देंगे सेवाएं

बक्सर : बिहार के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में स्नातकोत्तर के मेडिकल छात्रों को अब जिला अस्पतालों में अपनी सेवा देनी होगी। 

खबर के अनुसार राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के शासी बोर्ड ने स्नातकोत्तर छात्रों के लिए जिला रेजिडेंसी कार्यक्रम (डीआरपी) अनिवार्य कर दिया हैं। इससे साथ ही सभी मेडिकल कॉलेजों के स्नातकोत्तर छात्र को तीन महीने जिला अस्पताल में सेवाएं देनी होगी। 

बता दें की बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में 12 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए 19 जिला की सूचि जारी कर दी हैं। इन जिलों में मेडिकल कॉलेजों के छात्रों को अपनी सेवाएं देनी होगी। 

बिहार मेडिकल के छात्र सदर अस्पताल में देंगे सेवाएं?

एएनएमसीएच के लिए गया जिला के सदर अस्पताल।

पीएमसीएच  के लिए पटना जिला के सदर अस्पताल।

एनएमसीएच  के लिए वैशाली, पटना जिला के सदर अस्पताल।

एसकेएमसीएच के लिए मुजफ्फपुर जिला के सदर अस्पताल।

आईजीआईएमएस के लिए भोजपुर, पटना जिला के असर अस्पताल।

डीएमसीएच के लिए मधुबनी, समस्तीपुर जिला के असर अस्पताल।

जेएलएनएमसीएच के लिए भागलपुर, बांका जिला के सदर अस्पताल।

बीएमआईजी पावापुरी के लिए नालंदा, नवादा जिला के सदर अस्पताल।

कटिहार मेडिकल कॉलेज  के लिए कटिहार, खगडिय़ा जिला के सदर अस्पताल।

माता गुजरी मेडिकल कॉलेज के लिए किशनगंज, अरिरया जिला के सदर अस्पताल।

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया के लिए मोतिहारी, शिवहर जिला के सदर अस्पताल।

नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए सासाराम, भभुआ जिला के सदर अस्पताल।

0 comments:

Post a Comment