पटना से बक्सर और झाझा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: बिहार में चल रही शिक्षक भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना से बक्सर और झाझा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया हैं ताकि लोगों को यात्रा में परेशानी न हो। 

खबर के अनुसार बिहार में शिक्षकों की बहाली के लिए 2 दिनों तक परीक्षा आयोजन किया जा रहा हैं। इसके लिए रेलवे के द्वारा 24 और 25 अगस्त को स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया हैं। आप रेलवे की वेबसाइट से इन ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

पटना से बक्सर और झाझा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन?

1 .पटना से खुलने वाली ट्रेन नंबर 03221 पटना-आरा स्पेशल का परिचालन परीक्षा स्पेशल के रूप में पटना से बक्सर के लिए शाम 6:15 बजे होगा। 

2 .पटना से खुलने वाली ट्रेन नंबर 03214 पटना-झाझा स्पेशल का परिचालन परीक्षा स्पेशल के रूप में पटना से झाझा के लिए शाम 6:25 बजे होगा। 

3 .पटना से खुलने वाली ट्रेन नंबर 13243 पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस 05:45 बजे की जगह 6:15 बजे चलेगी। 

4 .पटना से खुलने वाली ट्रेन नंबर 03280 पटना-मोकामा फास्ट पैसेंजर शाम 6:00 बजे की जगह शाम 6:15 बजे संचालित होगी। 

5 .मुजफ्फरपुर से बेतिया के लिए शाम 6:30 बजे एक परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। बेतिया से यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन 10:30 बजे रात में मुजफ्फरपुर के लिए खुलेगी।

6 .आज सीतामढ़ी-बैरगनिया-रक्सौल-सिकटा के रास्ते दरभंगा से नरकटियागंज के लिए सुबह 8:00 बजे परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में यह नरकटियागंज से दरभंगा के लिए शाम 6:00 बजे खुलेगी।

0 comments:

Post a Comment