खबर के अनुसार ऐसे तो गुजरात में देखने के लिए कई सारी चीजें मौजूद हैं। लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा आकर्षण दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में हैं। हर साल इस ऊंची मूर्ति देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं।
बता दें की पिछले 10 वर्षों में गुजरात पर्यटन स्थल के रूप में सबसे तेजी से विकसित हुआ है। यहीं कारण हैं की गुजरात में पर्यटकों की संख्या अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा बड़ी हैं। वहीं गुजरात विदेशी पर्यटकों की यात्रा में भी अग्रणी रहा है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण के बाद वहां बड़े जंगल सफारी भी बनाये गए हैं। साथ ही साथ न्यूट्रिशस चिल्ड्रेन पार्क, कैक्टस गार्डन, भुलभुलैया गार्डन समेत कई चीजों को विकसित किया गया हैं जो पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा हैं। पिछले साल यहां 1.30 करोड़ पर्यटक आए थें।

0 comments:
Post a Comment