लुधियाना : अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर टोल के रेट बढ़े, जानें नई दरें

न्यूज डेस्क: अमृतसर से दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर टोल के रेट बढ़ गए हैं। एक सितंबर से नया रेट लागू हो जायेगा और लोगों को नए रेट से टोल देना होगा। 

खबर के अनुसार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल (लुधियाना) और करनाल टोल पर सभी गाड़ियों के लिए रेट बढ़ा दिए हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। 

लाडोवाल टोल पर नई दरें। 

कार-जीप के सिंगल ट्रिप के लिए 165 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए देने, जबकि मंथली पास ले लिए 4930 रुपए।

हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के लिए सिंगल ट्रिप पर 285 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप पर 430 रुपए, जबकि मंथली पास के लिए 8625 रुपए। 

ट्रकों-बसों के सिंगल ट्रिप के लिए 575 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 860 रुपए। वहीं मंथली पास की फीस 17245 रुपए। 

डबल एक्सेल ट्रक से सिंगल ट्रिप के 925 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 1385 रुपए, जबकि मंथली पास की फीस 27720 रुपए।

करनाल के बसताड़ा टोल की नई दरें?

कार-जीप के लिए सिंगल ट्रिप पर 155 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 235 रुपए, जबकि मंथली पास के लिए 4710 रुपए। 

हल्के कॉमर्शियल व्हीकल के सिंगल ट्रिप के लिए 275 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 475 रुपए और मंथली पास के लिए 8240 रुपए।

ट्रकों-बसों के सिंगल ट्रिप के लिए 550 रुपए और 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 825 रुपए, जबकि मंथली पास के लिए 16,485 रुपए।

डबल एक्सले ट्रकों के सिंगल ट्रिप के लिए 885 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 1325 रुपए और मासिक पास के लिए 26490 रुपये।

0 comments:

Post a Comment