बक्सर : बिहार में 1205 नियोजित शिक्षक जांच के घेरे मे

बक्सर : बिहार में नौकरी करने वाले नियोजित शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 1205 नियोजित शिक्षक जांच के घेरे मे आ गए हैं। इन नियोजित शिक्षकों पर विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा सकती हैं। 

खबर के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य में इस समय नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस परीक्षा में आवेदन देने वाले करीब 1205 नियोजित शिक्षक जांच के घेरे में आ गये हैं। 

दरअसल इन सभी शिक्षकों ने आवेदन के दौरान जो शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के रौल नंबर दिए हैं वो एक से अधिक अभ्यर्थियों के पाए गए हैं। ऐसे में विभाग को इन नियोजित शिक्षकों पर सक पैदा हो गया हैं और विभाग ने सभी का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। 

बता दें की बिहार में सक्षमता परीक्षा में शामिल होने के लिए दो लाख 21 हजार 255 टीचरों ने आवेदन किया हैं। आवेदन के दौरान जिन शिक्षकों के शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के रौल नंबर एक समान दिए हैं। उन्हें विभाग में गठित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बुलाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। 

0 comments:

Post a Comment