अहमदाबाद : IPL की शुरुआत 22 मार्च से, टिकट करें बुक

अहमदाबाद : आईपीएल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2024 की शुरूआत 22 मार्च से होने जा रही हैं। इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई हैं। आप आईपीएल की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक  कर सकते हैं।

खबर के अनुसार 24 मार्च को गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच खेलेगी। 24 मार्च को मुंबई के खिलाफ मैच के लिए टिकट की कीमते 900 रुपये से लेकर 15000 हजार रुपये तक निर्धारित किया हैं। 

बता दें की आईपीएल मैच देखने के लिए आप ऑनलाइन (पेटीएम इनसाइडर) से एक हजार, 1500, दो हजार, चार हजार और 10 हजार तक के टिकट खरीद सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।

दरअसल अभी तक आईपीएल के 21 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। क्यों की इस साल लोकसभा के चुनाव होने हैं। इसलिए चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद बाकी मैचों का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा और इसकी जानकारी दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment