बक्सर : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च से होंगे

बक्सर : बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च से आयोजित की जाएगी। इसको लेकर आयोग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार 15 मार्च के पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। इसमें शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय के वर्ग छह से आठ तक के सभी विषयों की परीक्षा ली जाएगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर ढ़ाई बजे से शाम पांच बजे होगी। 

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र : इस एग्जाम में शामिल होने के लिए आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें। अगर प्रवेश पत्र में कोई गलती हैं तो आप उसपर दिए गए दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

वहीं, तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का सेंटर कोड बुधवार को आयोग के द्वारा जारी किया जायेगा। आप बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा कर सेंटर कोड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment