PM मोदी के नाम से गुजरात की तरक्की?
1 .नमो सरस्वती योजना : गुजरात सरकार ने पीएम मोदी के नाम से राज्य की तरक्की के लिए नमो सरस्वती योजना शुरू की हैं। इसके तहत विज्ञान संकाय में पढ़ाई करने वाली लड़कियों को कक्षा 11 में 10 हजार तक की सहायता दी जाएगी। जबकि कक्षा 12 में 15 हजार की सहायता मिलेगी।
2 .नमो लक्ष्मी योजना : गुजरात सरकार ने पीएम मोदी के नाम से नमो लक्ष्मी योजना शुरू की हैं। इस योजना के तहत कक्षा 9 और कक्षा 10 में वार्षिक 10 हजार की सहायता, जबकि कक्षा 11 और कक्षा 12 की छात्राओं को 15 हजार की सहायता एवं कक्षा 12 तक पढ़ाई पूर्ण करने वाली छात्राओं को 50 हजार की सहायता दी जाएगी।
3 .नमो श्री योजना : पीएम मोदी के नाम से नमो श्री योजना भी शुरू की गई हैं। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को 12 हजार की सहायता दी जाएगी। इसके जरिए पोषण के साथ माता और नवजात शिशु को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किया जायेगा।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment