खबर के अनुसार मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से वी लक्ष्मीबाई JHS सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 09 मार्च 2024 से 30 मार्च 2024 को हफ्ते में एक बार संचालित की जाएगी। यह ट्रेन शनिवार को सुबह 5.10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से रवाना होगी और रविवार को लक्ष्मीबाई JHS स्टेशन सुबह 5 बजे पहुंचेगी।
बता दें की रास्ते में यह ट्रेन बोरेवली, वापी सूरत, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, मक्सी, भैयवारा राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, डबरा, दतिया स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी।
वहीं, इसके अलावे उधना जंक्शन से मंगलुरु जंक्शन स्पेशल ट्रेन बुधवार 20 मार्च 2024 और रविवार 24 मार्च 2024 को संचालित होगी। जबकि सूरत से करमाली स्पेशल ट्रेन 21 मार्च 2024 और 28 मार्च 2024 (गुरुवार) को संचालित की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment